Homeराज्य-शहरकुल्लू में भाजपा विधायक ने कांग्रेस MLA को घेरा: मैगी टूरिज्म...

कुल्लू में भाजपा विधायक ने कांग्रेस MLA को घेरा: मैगी टूरिज्म वाले बयान पर विवाद, बोले- काम और जीवनशैली का अपमान – Anni News



आनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार।

कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार ने पूर्व सीपीएस और कुल्लू के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुंदर ठाकुर ने जलोड़ी दर्रे पर काम कर रहे लोगों के रोजगार को मैगी टूरिज्म कहा है। उन्होंने क

.

विधायक लोकेंद्र के अनुसार, सुंदर ठाकुर ने स्थानीय दुकानों को लाल-नीले तरपाल का हास्यास्पद ढांचा बताया। यहां कई महिलाएं और बेरोजगार वर्षों से ऊन से बने स्वेटर, शॉल, मफलर और अन्य हस्तशिल्प बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

रेहड़ियां हटाकर बनवाए हट्स

लोकेंद्र कुमार ने बताया कि सुंदर सिंह ठाकुर के सीपीएस रहते हुए जलोड़ी दर्रे को इको-टूरिज्म जोन घोषित किया गया। स्थानीय दुकानदारों की रेहड़ियां हटाकर बड़ी दुकानें और हट्स बना दिए गए। इन हट्स का किराया इतना ज्यादा है कि स्थानीय लोग वहां व्यापार नहीं कर पा रहे हैं।

हट्स की नीलामी ऊंचे दामों पर की

जय राम सरकार ने 7 करोड़ रुपए से यहां हट्स का निर्माण किया था। वर्तमान सरकार ने इन हट्स की नीलामी ऊंचे दामों पर कर दी है। इससे स्थानीय लोगों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक लोकेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि वे पहले भी क्षेत्र की जनता के साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे और अन्याय से लड़ते रहेंगे।

यह विवाद बगासराहन में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान सामने आया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सुंदर ठाकुर के बयान ने तूल पकड़ लिया है। आनी विधायक की प्रतिक्रिया से यह मुद्दा अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version