Homeझारखंडकेवी खेल प्रतियोगिता: कबड्डी में बोकारो और खोखो में गुमला विजेता -...

केवी खेल प्रतियोगिता: कबड्डी में बोकारो और खोखो में गुमला विजेता – Ranchi News



कबड्डी अंडर-14, 17 में केवी बोकारो प्रथम, खोखो अंडर 14, 17 में केवी गुमला की लड़कियों ने मारी बाजी

.

कबड्डी (बालिका वर्ग अंडर-14) में केवी. नं. 3 बोकारो प्रथम, वहीं केवी.मैथन डैम द्वितीय, केवी बोकारो थर्मल तृतीय हुए। कबड्डी (बालिका वर्ग, अंडर-17) में केवी बोकारो नं 3 प्रथम, केवी गोमो द्वितीय, केवी नं 1 धनबाद तृतीय रहे। खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-14) में केवी गुमला प्रथम, केवी नं. 1 धनबाद द्वितीय, केवी टाटानगर तृतीय रहे। वहीं खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-17) में केवी गुमला पुनः प्रथम, केवी नामकुम द्वितीय, केवी सुरदा तृतीय हुए। कार्यक्रम का समापन में पुरस्कार वितरण हुआ। मौके पर समन्वयक अमर कुमार मिंज, सुमित मुर्मू ने सक्रिय भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन नमिता भंज ने किया।

नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय विद्यालय कृतसंकल्प : प्राचार्य

मुख्य अतिथि प्राचार्य चंदन कुमार चौधरी ने, खेल-भावना रखने तथा पारस्परिक सहयोग सीखने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए केवी कृतसंकल्प है तथा इस प्रकार का आयोजन हमारी स्पष्ट नीति तथा सहभागिता को प्रदर्शित करता है। इसमें समस्त दलों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रांची | केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रांची संभाग के तत्वावधान में पीएमश्री केवी हिनू में 3 दिवसीय संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में रांची संभाग के 17 केंद्रीय विद्यालयों, 283 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेल-प्रतियोगिताओं में कबड्डी (बालिका वर्ग अंडर-14, अंडर-17), खो-खो (बालिका वर्ग, अंडर-14 अंडर-17) का आयोजन किया गया।

केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रांची संभाग के विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version