Homeमध्य प्रदेशकैलारस के शक्कर कारखाने की नीलामी आज: विरोध में विधायक उपाध्याय...

कैलारस के शक्कर कारखाने की नीलामी आज: विरोध में विधायक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोग; पुलिस ने की बेरिकेडिंग – Morena News



मुरैना जिले के कैलारस शक्कर कारखाने की भूमि नीलामी के विरोध में किसान और युवा मंगलवार को सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन कर रहे है। विधायक पंकज उपाध्याय इस आंदोलन की अगुआई कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

.

बता दें कि, मध्य प्रदेश के कैलारस क्षेत्र का शक्कर कारखाना बीते 13 वर्षों से बंद पड़ा है। सरकार द्वारा कारखाने की भूमि नीलाम करने के निर्णय से किसानों और युवाओं में आक्रोश है। विधायक पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि किसानों के लंबे समय से चल रहे धरने के बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके विरोध में मंगलवार सुबह 12 बजे कारखाने पर सत्याग्रह किया जाएगा और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बंद पड़े कारखानों को पुनः चालू करने के लिए 10 करोड़ रुपए के प्रावधान किए गए हैं। लेकिन राज्य सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के चलते कैलारस शक्कर कारखाने को चालू करने की कोई पहल नहीं हो रही।

कारखाना शुरू करने की संभावनाएं

कम्युनिस्ट नेता गयाराम धाकड़ ने बताया कि नेशनल शुगर फेडरेशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कैलारस शक्कर कारखाना मात्र 30 करोड़ रुपए की लागत से चालू किया जा सकता है। रिपोर्ट में कारखाने की मशीनरी को आधुनिक करने और उत्पादन क्षमता 1,200 टन से बढ़ाकर 2,000 टन करने की सिफारिश की गई है। लेकिन यह प्रस्ताव अभी तक क्रियान्वित नहीं हुआ।

जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

अंबाह के विधायक देवेंद्र सकवार ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल निवेश मीट पर ध्यान दे रही है। लेकिन, स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। पूर्व विधायक मनीराम धाकड़ और बैजनाथ कुशवाहा ने कहा कि शक्कर कारखाने के साथ एथेनॉल और अन्य उत्पादों के प्लांट लगाए जा सकते हैं, जिससे किसानों और युवाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा।

ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्राली रोकने पर हंगामा

मंगलवार दोपहर को नीलामी के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोका गया। कैलारस तहसील में एमएस रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास ट्रैक्टर ट्राली को रोकने पर हंगामा कर दिया। इसके बाद धरना स्थल से कांग्रेस के जौरा विधायक पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेड्स लगाए हैं। वहीं सुबह करीब 10:30 बजे शक्कर फैक्ट्री की कृषि भूमि की नीलामी हो रही है। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में विपक्षी दल नीलामी का विरोध कर रहा हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version