बच्ची का सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज चल रहा है।
कोडरमा जिले में कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मेघातरी पंचायत का है। शनिवार को मेघातरी करहरिया निवासी बिनोद सिंह की 3 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। परिजन तुरंत बच्च
.
शुक्रवार को भी कुत्तों ने कई लोगों पर हमला किया था। एक सप्ताह पहले जयनगर थाना क्षेत्र के कथाडीह में एक और घटना हुई थी। बाइक से जा रहे तीन लोगों के पीछे कुत्ते पड़ गए थे। कुत्तों से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में तीनों लोग घायल हो गए थे।
इन घटनाओं के बाद से क्षेत्र के लोगों में कुत्तों को लेकर दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।