आतुषी के पिता इंद्रजीत मिश्रा किसान हैं और माता कल्पना मिश्रा गृहिणी हैं।
झारखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड के गोपालपुर गांव की आतुषी मिश्रा ने 94.8% अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। आतुषी के पिता इंद्रजीत मिश्रा किसान हैं और माता कल्पना मिश्रा गृहिणी हैं।
.
10वीं कक्षा में भी उन्होंने 94.8% अंक हासिल किए थे
प्लस टू आदिवासी स्कूल, बांगुरडा की छात्रा आतुषी ने विषयवार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लिश में 88, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95, मैथ्स में 95, आईटी में 99 और हिंदी में 85 अंक प्राप्त किए। 10वीं कक्षा में भी उन्होंने 94.8% अंक हासिल किए थे।
कंप्यूटर साइंस की करना चाहती है पढ़ाई
आतुषी रोजाना स्कूल और ट्यूशन के बाद 4-5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। उनका मानना है कि लगन और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वह IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं।
उनकी मां कल्पना मिश्रा ने बताया कि बचपन में स्कूल जाने से कतराने वाली आतुषी अब स्वयं पढ़ाई के लिए प्रेरित रहती हैं। पिता इंद्रजीत मिश्रा ने कहा कि बेटी की शिक्षा के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया। सीमित संसाधनों के बावजूद आतुषी की यह उपलब्धि पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।