खंडवा में जिला बार एसोसिएशन (अधिवक्ता संघ) के चुनाव 30 मार्च होना है। इस चुनाव में सात पदों के लिए कई वकीलों ने दावेदारी की। चार पदों के लिए पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया गया। अब सिर्फ अध्यक्ष-सचिव और सहसचिव के पदों पर वोटिंग होना है। दो बार से
.
बता दें कि बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद के लिए विक्रम लश्करी, ग्रंथपाल के लिए दशरथसिंह चौहान को निर्विरोध चुना गया है। वहीं कार्यकारिणी में 6 सदस्यों को निर्विरोध चुना गया है। इनमें अरूण सुरपाल, दुर्गेश कुमार तिवारी, दीपक सिकरवार, दीप्ति चौहान, राहुल सावले और शिवम बरोले शामिल हैं।
निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इन पदों पर होंगे चुनाव, ये रहेंगे प्रत्याशी 30 मार्च को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पद के लिए वोटिंग होना है। अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियों में छाया शर्मा, रजनीश कुमार सोनी, रविंद्र कुमार पाथरीकर मैदान में हैं। वहीं सचिव पद के लिए चार प्रत्याशियों में अभिषेक सोहनी, अजय केसी मालवीय, मनोज तंवर और नमित नीरज का नाम है। इसी तरह सह सचिव पद के लिए अब्दुल तस्लीम और गुप्तेश्वर सोनी आमने-सामने हाेंगे।