Homeमध्य प्रदेशखरगोन में दूसरे दिन भी ओलावृष्टि, अधिकतम तापमान 40-डिग्री दर्ज: निमरानी...

खरगोन में दूसरे दिन भी ओलावृष्टि, अधिकतम तापमान 40-डिग्री दर्ज: निमरानी में चने के आकार के ओले गिरे, अगले 2 दिन बारिश की संभावना – Khargone News



खरगोन में मौसम का मिजाज लगातार दूसरे दिन बदला रहा। दोपहर के बाद आए बादलों ने उमस बढ़ाई। शाम 6 बजे के बाद कसरावद तहसील के निमरानी औद्योगिक क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरे। पहले तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। इसके बाद करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि

.

मौसम विभाग के अनुसार, दिन-रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अगले एक-दो दिन भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज पिछले दो दिनों में बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। दिन के तापमान में 1.8 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री की कमी आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version