Homeराज्य-शहरखेत पर घेरकर गोली मारी, किसान की मौत: पौने दो बीघा...

खेत पर घेरकर गोली मारी, किसान की मौत: पौने दो बीघा जमीन के लिए हत्या, भांजे ने पेड़ के पीछे छिपकर जान बचाई – Morena News


मुरैना के अंबाह क्षेत्र के दलजीत का पुरा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की मुख्य वजह जमीनी विवाद है। पौने दो बीघा जमीन का विवाद दोनों पक्षों के बीच में लंबे समय से चला रहा था। गुरुवार की शाम को जब मृतक खेत की सफाई करने के लिए

.

एक गोली बाएं तरफ उसके सीने में लगी है तथा दूसरी गोली दाहिने हाथ की कोहनी में लगी है। उसके शव को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। कल शुक्रवार को उसका पीएम किया जाएगा।

खेत पर घेरकर मारा मृतक सतीश सिंह गुर्जर पुत्र भूरे सिंह गुर्जर (30) अपने खेत पर गया हुआ था। वह अपने खेत की सफाई कर रहा था। उसी दौरान पहले से ही वहां पर मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेर लिया और उसमें गोली मारी। पहले उसे दूर से गोली मारी फिर बाद में पास में जाकर गोली मारी।

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उसके परिजन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबाह ले गए, उसके बाद जिला चिकित्सालय मुरैना लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल मुरैना में मौजूद परिजन

भांजे​ कृष्णा ने छिपकर बचाई जान जिस समय सतीश पर उन लोगों ने हमला किया था, सतीश के साथ उसका भांजा कृष्णा भी मौजूद था। उन लोगों ने कृष्णा पर भी हमला करना चाह, लेकिन वह दौड़कर एक बड़े पेड़ के पीछे छिप गया था।

मृतक का भांजा कृष्णा।

दो भाई थे मृतक सतीश गुर्जर दो भाई है। सतीश से बड़ा एक भाई है, जिसका नाम कल्याण सिंह उर्फ करुआ है। वह मानसिक रूप से कमजोर है जिसके कारण उसकी शादी नहीं हुई है। सतीश की शादी हुई है तथा उसके दो बच्चे हैं। दोनों लड़के हैं। बड़े लड़के की उम्र 10 साल है तथा छोटे की 8 साल। दोनों बच्चे अभी छोटे हैं। सतीश के पिता भूरे सिंह तथा मां अभी मौजूद है।

12 बीघा जमीन दोनों के बीच सतीश के पिता भूरे सिंह के पास कुल 12 बीघा जमीन है। दोनों भाइयों के बीच में 6-6 बीघा जमीन आती है। पौने दो बीघा जमीन जिस पर यह हत्याकांड हुआ, इस पर उनके पड़ोसी जबरन अपना हक जाता रहे थे। वह सतीश को अकेला समझकर जमीन नहीं जोतना दे रहे थे। जब सतीश नहीं माना तो उन्होंने उसकी आज हत्या कर दी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version