Homeछत्तीसगढगरियाबंद में कांग्रेस के 31 नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल: देवभोग के...

गरियाबंद में कांग्रेस के 31 नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल: देवभोग के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बोले- कांग्रेस में चुनाव के समय ही नेताओं की अहमियत थी – Gariaband News


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। देवभोग के 4 बार के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहे श्याम लाल सोनी और जिला मंत्री सूरज शर्मा सहित 31 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन लिया है।

.

बिंद्रानवागढ़ में भाजपा का प्रभाव रहा है। लेकिन ब्लॉक मुख्यालय देवभोग में कांग्रेस का वर्चस्व था। पार्टी छोड़ने की वजह बताते हुए श्याम लाल सोनी ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव के समय ही कार्यकर्ताओं की अहमियत होती है।

सूरज शर्मा ने कहा कि नेता बनने के बाद कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।

30 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

ये नेता भाजपा में हुए शामिल

नगर पंचायत से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी अनिता विकास उपाध्याय, पार्षद प्रतिमा सोनी और देवकी यदु के नेतृत्व में सभी नेता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू और वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी ने इनका स्वागत किया।

प्रमुख रूप से सेवा दल अध्यक्ष बलभद्र यादव, परमानंद यदु, राजेंद्र सोनी, ओम प्रकाश ठाकुर समेत कई महिला कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुई हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version