Homeदेशगहलोत बोले-BJP का बस चले तो तिरंगा खत्म कर दें: RSS...

गहलोत बोले-BJP का बस चले तो तिरंगा खत्म कर दें: RSS के झंडे को राष्ट्रीय ध्वज बना दें; सुरजेवाला बोले- पीएम की चुप्पी बताती है दाल में काला है – Barmer News


बाड़मेर में सेना के सम्मान में कांग्रेस की जयहिंद सभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी-RSS पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा- तिरंगा आपने कब अपनाया, आप तो तिरंगे के खिलाफ थे। नागपुर में आरएसएस का हेड क्वार्टर है। वहां 80 साल से तिरंगा नहीं लगा। तिरंगा

.

उन्होंने कहा- जयपुर में बीजेपी के नेता रैली में चलते हुए तिरंगे से मुंह पोंछ रहे हैं। ये पैरों से कुचल रहे थे। इनका बस चले तो तिरंगा खत्म कर दे और आरएसएस के झंडे को राष्ट्रीय झंडा बना दे।

गहलोत ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर कहा- अचानक से युद्ध विराम क्यों किया गया। अगर बात चल रही थी तो देश को पता होना चाहिए था। अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया और विराम लग गया। अमेरिका पंचायती करने वाला कौन है। उन्होंने कहा- सीजफायर को लेकर खतरनाक खेल हो गया। ट्रंप पर भरोसा नहीं है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने बाड़मेर की वीरांगनाओं और युद्ध में दिव्यांग हुए वीरों का प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

सुरजेवाला बोले- जब सेना जीत रही थी तो युद्ध विराम की क्या जरूरत थी कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जब सेना जीत रही थी, सेना का हाथ ऊपर और पाकिस्तान के घुटने टूट चुके थे, तब सेना से बात किए बिना युद्ध विराम की क्या जरूरत थी? सुरजेवाला ने कहा- 75 साल में पहली बार ऐसा हुआ भारत की ओर से लड़े जा रहे युद्ध के विराम की घोषणा अमेरिका ने की। जो बात हमारे और पाक के बीच थी, ऐसे में अमेरिका फैसला करने वाला कौन?

सुरजेवाला ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने 8 बार कहा कि मैंने युद्ध विराम करा दिया, कहा कि धंधा बंद कर देंगे। मोदी जी बताएं व्यापार जरूरी है या देश? अगर आपकी रगों में सिंदूर दौड़ता है तो व्यापार की शर्त पर समझौता कैसे हो सकता है? पीएम की चुप्पी यह बताती है कि दाल में काला है।

मंच पर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला चर्चा करते नजर आए।

पायलट बोले-जब-जब देश को ललकारा गया, सेना ने दुश्मन के दांत खट्टे किए पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- देश में सामूहिक आस्था किसी एक चीज में है तो सेना में है। यह सभा सैनिकों को सलाम करने के लिए है। जब-जब देश को ललकारा गया सेना ने दुश्मन के दांत खट्‌टे किए।

पायलट ने कहा- हमने नहीं पूछा कि आतंकी कैसे पहलगाम में घुसे, कहां चूक हुई। अचानक अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि मैंने युद्ध विराम करा दिया। कैसे किस शर्त पर हुआ। इसके बारे में सरकार को बताना चाहिए।

पायलट ने कहा- कर्नल सोफिया कुरैशी की तीसरी पीढ़ी फौज में हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री ने क्या शब्द कहे उनके लिए। उनका इस्तीफा नहीं लिया गया। वीरांगनाओं का मजाक उड़ाया गया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए। ऐसे लोगों को बाहर निकाल चाहिए।

कांग्रेस की जयहिंद सभा के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version