गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में बीती रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी रात 11.30 बजे शुरू हुई और करीब दो घंटे तक चली। अचानक हुई इस कार
.
गिरिडीह सेंट्रल जेल गेट पर मौजूद जिला प्रशासन की टीम
खैनी, तंबाकू, गुटखा बरामद कर लौटी टीम
छापेमारी के दौरान कई वार्डों से खैनी, तंबाकू और गुटखा जैसे आपत्तिजनक पदार्थ बरामद किए गए। इस पर डीसी और एसपी ने जेल प्रशासन पर कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल जिम्मेदारों को फटकार लगाई। प्रशासन का कहना है कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि जेल के अंदर प्रतिबंधित वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। इसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
जेल सुप्रींटेंडेंट फिर से नदारद, प्रशासन ने जताई नाराजगी
छापेमारी के दौरान एक बार फिर जेल सुप्रींटेंडेंट हिमानी प्रिया गायब पाई गईं। प्रशासन ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई और उनकी अनुपस्थिति को लापरवाही बताया। इससे पहले भी कई बार उनकी गैरहाजिरी को लेकर सवाल उठते रहे हैं। डीसी और एसपी ने कहा कि जेल की सुरक्षा और व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
जेल के भीतर दो घंटे तक हर वार्ड की जांच की गई।
छापेमारी में प्रशासन-पुलिस की बड़ी टीम रही शामिल
इस कार्रवाई में डीसी-एसपी के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, डीएसपी टू कौशर अली, एसडीपीओ सदर जीत वाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान और दोनों प्रशिक्षु डीएसपी शामिल थे।
साथ ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, बेंगाबाद इंस्पेक्टर ममता कुमारी, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, ताराटांड़, गांडेय और अहिल्यापुर थाना के अधिकारी व पुलिस जवानों की टीम भी मौजूद रही।
—————————-
इसे भी पढ़ें …
गिरिडीह में ट्रैक्टर ने दादी-पोते को कुचला:दोनों की मौके पर ही मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया चक्का जाम
गिरिडीह जिले में एक ट्रैक्टर ने दादी-पोते को कुचल दिया। हादसे में 55 वर्षीय कौशल्या देवी और उनके 3 वर्षीय पोते रियांशु शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तिसरी थाना क्षेत्र में हुई। कौशल्या देवी अपने पोते के साथ गुमगी बाजार से घर लौट रही थीं।
बाजार में ढलान पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने पहले बिजली के खंभे को टक्कर मारी। फिर दादी-पोते को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। यहां पूरी खबर पढ़ें…