Homeराज्य-शहरगुना में 42 जोड़ो की सामूहिक शादी: नपाध्यक्ष बोली- मैं सभी...

गुना में 42 जोड़ो की सामूहिक शादी: नपाध्यक्ष बोली- मैं सभी कन्याओं को बेटी मानकर आशीर्वाद देती हूं; 49 हजार की आर्थिक सहायता – Guna News


सम्मेलन में 42 जोड़े शादी के बंधन में बंधे।

गुना नगर पालिका की ओर से गुरुवार को हनुमान टेकरी मंदिर परिसर स्थित मेला ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक शादी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 42 जोड़े विवाह और निकाह के बंधन में बंधे। सम्मेलन में 42 जोड़ों ने पंजीयन कराया था, जिनमें 38 जोड़े

.

नगर पालिका की ओर से प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह अशोक अग्रवाल रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि यह देश का मूल भाव है और हमें इसे अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए। उन्होंने दाम्पत्य जीवन के लिए जोड़ों को पांच सूत्र दिए।

कार्यक्रम में 49 जोड़ो की शादी हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- बहू को बेटी की तरह प्यार और सम्मान दें

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि CM गरीब बच्चियों के विवाह की चिंता कर रहे हैं। इसी क्रम में यह सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज एक बेटी विदा हो कर दूसरे घर में जा रही है। उसे बहू की जगह बेटी ही मानें। उसे भी बेटी की तरह ही प्यार और सम्मान दें। सास और बहू का रिश्ता न रखकर मां-बटी का रिश्ता रखें।

जिलाध्यक्ष ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कदम गरीब परिवारों की बेटियों के लिए एक बड़ी सहायता है। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित जोड़ों से अपील की कि वे एक दूसरे को सम्मान और प्यार से रखें।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे लाडली बहना योजना और सुकन्या योजना। इससे देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर होने का मौका मिल रहा है। नगरपालिका द्वारा कई वर्षों से विवाह सम्मेलन आयोजित कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि मैं तो इन्ही सब कन्याओं को अपनी बेटी मानकर आशीर्वाद देती हूं।

सभी जोड़ो को 49 हजार रुपए दिए गए

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे हुई। इसके बाद अतिथियों ने जोड़ों को 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया और विवाह तथा निकाह की रस्में पूरी की गईं। इस दौरान विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, और अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। CMO तेजसिंह यादव सहित जनप्रतिनिधि और नगरपालिका के अधिकारी तथा कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version