Homeझारखंडगुमला में अंधविश्वास में अधेड़ महिला की हत्या: शव नदी किनारे...

गुमला में अंधविश्वास में अधेड़ महिला की हत्या: शव नदी किनारे बालू में दफनाया, आरोपी गिरफ्तार – Gumla News


झारखंड के गुमला जिले में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। फट्टी बगीचा टोली की 50 वर्षीय मैनो देवी की हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को खटवा नदी के बालू में दफना दिया।

.

एक चप्पल और तौलिया बरामद हुआ

मृतका के पुत्र भीम उरांव ने पुलिस को बताया कि उनकी मां शुक्रवार से लापता थीं। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एसएसबी और डॉग स्क्वायड की टीम ने तलाश शुरू की। जांच में एक चप्पल और तौलिया बरामद हुआ।

आरोपी की निशानदेही पर मिला शव

पूछताछ में आरोपी करमपाल लकड़ा ने हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर रविवार शाम को पुलिस ने खटवा नदी से शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोमवार को भेजा गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

भाभी की मौत का जिम्मेवार मानता था आरोपी

मामले की जड़ में साल 2019 की एक घटना है। करमपाल की भाभी की सांप काटने से मौत हो गई थी। उसने मैनो देवी पर डायन होने का आरोप लगाया था। इस मामले में पहले थाना में शिकायत की गई थी, जिसका समझौता करा दिया गया था। लेकिन करमपाल के मन में बदले की भावना थी, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

मामले पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा हत्या के कारणों का छानबीन किया जा रहा है। जिले में ज्यादातर हत्या जमीन विवाद,अंधविश्वास या नशा खोरी में होती है। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version