Homeबिहारगोपालगंज में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू: 223 BLO सुपरवाइजर...

गोपालगंज में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू: 223 BLO सुपरवाइजर का ऑनलाइन मूल्यांकन पूरा, मतदान केंद्रों की करेंगे निगरानी – Gopalganj News


गोपालगंज में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 223 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुपरवाइजर का ऑनलाइन मूल्यांकन संपन्न हुआ। इन सुपरवाइजरों को 12 जून 2025 को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि BLO सुपरवाइजर चुनाव संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और सत्यापन का काम करेंगे। साथ ही मतदाता सूची निर्माण में BLO के कार्यों की निगरानी भी करेंगे।

एक दिवसीय प्रशिक्षण – सह – मूल्यांकन कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी।

सुपरवाइजरों को दी गई कई तकनीकी जानकारियां

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में सुपरवाइजरों को कई तकनीकी जानकारियां दी गई। इनमें मतदाता सूची के निर्माण और पुनरीक्षण की प्रक्रिया शामिल है। मतदान केंद्रों की दूरी, पहुंच, सुविधाओं और भौगोलिक स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई।

किया गया ऑनलाइन मूल्यांकन

प्रशिक्षण के बाद सभी सुपरवाइजरों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया। इससे उनकी दक्षता की जांच की गई। इन सुपरवाइजरों की नियमित निगरानी से मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। वे BLO के कार्यों का लगातार अनुश्रवण करेंगे। इससे चुनाव प्रक्रिया को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version