Homeबिहारग्यासपुर घाट पर हुई गंगा आरती: कार्यक्रम में चिराग पासवान भी...

ग्यासपुर घाट पर हुई गंगा आरती: कार्यक्रम में चिराग पासवान भी पहुंचे, गला खराब होने के कारण नहीं कर पाए संबोधन – Patna News


लोगों ने चिराग को चांदी की मुकुट पहनाई है।

बिहार के बख्तियारपुर प्रखंड के ग्यासपुर गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शिरकत की।

.

चिराग पासवान ने सबसे पहले अपने पिता रामविलास पासवान के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्हें और दो अन्य लोगों को चांदी का मुकुट पहनाकर, शाल और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन और आयोजकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। चिराग पासवान को एक झलक पाने के लिए लोग कुर्सियों पर चढ़ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की में कुछ महिलाएं और बच्चे गिर गए।

भीड़ के बीच चिराग पासवान।

कार्यक्रम में आधे घंटे रहे चिराग

पुल से कार्यक्रम मंच तक उचित रास्ता न होने के कारण चिराग पासवान को वाहन तक पहुंचने में परेशानी हुई। खराब गले के कारण वे लोगों को संबोधित नहीं कर पाए। कुछ लोगों ने पक्का पुल की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

केंद्रीय मंत्री लगभग आधे घंटे तक कार्यक्रम में रहे। उनके जाने के बाद गंगा आरती शुरू की गई, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में डूबे नजर आए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version