Homeपंजाबचंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएंगे किसान: जगराओं में शहीद प्यारा सिंह...

चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएंगे किसान: जगराओं में शहीद प्यारा सिंह को दी श्रद्धांजलि, बोले- 5 मार्च से होगा आंदोलन – Jagraon News



जगराओं में शहीद को श्रद्धांजलि देते किसान

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान अपनी मांगों को लेकर 5 मार्च को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाएंगे। किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और नई कृषि बाजार नीति का मसौदा रद्द करना शामिल है।

.

भारतीय किसान यूनियन एकता डकोदा ब्लॉक कमेटी सिंधवा बेट के ब्लॉक प्रधान जगजीत सिंह कलेर के नेतृत्व में किसानों ने जगराओं के नजदीक गांव सिधवां बेट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 50 साल पहले शेरपुरा फाटक के नजदीक शहीद हुए प्यारा सिंह गालिब को श्रद्धांजलि दी गई।

आंदोलन को दिया जाएगा नया रुप : किसान नेता

किसान नेता चरणजीत सिंह शेखदोलत ने कहा कि आधी सदी बीतने के बाद भी किसान अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसान नेता परमिंदर सिंह पिक्का और कुलवंत सिंह गालिब ने बताया कि हरियाणा की सीमाओं पर एक साल से चल रहे किसान आंदोलन को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और व्यापारी की एकता के बिना सरकार से लड़ना मुश्किल है।

कार्यक्रम में हरजिंदर सिंह भामल, जसविंदर सिंह भामल और जगन नाथ संगराओ समेत कई किसान नेता मौजूद थे। सभी ने शहीद प्यारा गालिब को श्रद्धांजलि देते हुए किसान आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version