रायपुर में मौसम साफ है सुबह से धूप निकली हुई है।
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे ठंड का असर कम होगा। मौसम बदलने से दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में अब भी कड़ाके की ठं
.
प्रदेश में अभी रात और सुबह के समय में ठंड का असर जरूर है, लेकिन दिन में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक हो गया है। इसके चलते ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। आज (मंगलवार) भी मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा।
पेंड्रा जिले में मौसम साफ होने के बाद सुबह धूप निकली हुई है।
प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति।
रायपुर में रात का तापमान सामान्य से कम
सोमवार को हल्की ठंड रही। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से करीब 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक आज से ठंड थोड़ी कमी होगी। न्यूनततम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा।
प्रदेश में मौसम शुष्क है। नमी वाली हवा का प्रभाव कम हो गया है। इसलिए आसमान साफ हो गया है। इसका असर दिन के तापमान में दिखने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 2.4 डिग्री अधिक था।
जगदलपुर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद मौसम साफ हो गया है। सुबह से धूप निकली है।
प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।
सरगुजा में शीतलहर जैसी स्थिति
प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। यहां के कई जिलों में रात का पारा सामान्य से कम है। अंबिकापुर में पारा 6.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं सूरजपुर में पारा 11.7 डिग्री , और कोरिया में 8.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया ।
दुर्ग में रात का पारा सामान्य से नीचे
मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा बना हुआ है। सोमवार को दुर्ग जिले में रात का तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 30.1 डिग्री रहा। राजनांदगांव में दिन का पारा 29.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
अन्य शहरों में ऐसा रहा मौसम
- बिलासपुर में दिन में गर्मी, रात में ठंड: दिन में पारा 30 डिग्री पार
रात का पारा लुढ़कते ही जलने लगा अलाव।
बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदलने से रात में ठंड महसूस हो रही है। वहीं, दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में 9 डिग्री का अंतर आ गया है। सोमवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 11.4 डिग्री पर आ गया। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी सर्द मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर
- सरगुजा में दिन का तापमान बढ़ा, रातें भी ठंडी: न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे
मैनपाट में सर्द रात के बाद सुबह का मौसम
सरगुजा संभाग में मौसम साफ होने के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन रातें अब भी सर्द हैं। शीतलहरों का असर अब भी जारी है। अंबिकापुर में सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी होगी। कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर
- रायगढ़ में 3 दिन में 2 डिग्री गिरा तापमान: दोबारा कड़ाके की ठंड का अहसास
रात में ठंड से बचने के लिए छोटे बच्चे अलाव का सहारा ले रहे।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। 3 दिन पहले तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। अब 2 डिग्री गिरकर रात में न्यूनतम तापमान 12. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में दोबारा कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर