Homeमध्य प्रदेशछतरपुर में दो ट्रक में 92 भैंसें मिलीं: एक पशु मृत...

छतरपुर में दो ट्रक में 92 भैंसें मिलीं: एक पशु मृत मिला, 8 आरोपी गिरफ्तार; पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई – Chhatarpur (MP) News


पशु तस्करी के खिलाफ बक्सवाहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया।

छतरपुर में पशु तस्करी के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई की। बक्सवाहा पुलिस ने शाम के समय दो कंटेनर ट्रकों से 92 भैंसों को बरामद किया। जिनमें से एक पशु की मौत हो चुकी थी और कई घायल मिले। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रय के लिए

.

भागने की कोशिश कर रहा था ट्रक बक्सवाहा थाना प्रभारी कृपाल मार्को के अनुसार, चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक पशुओं से भरे कंटेनर की सूचना मिली। एक ट्रक सागर जिले से और दूसरा महाराष्ट्र से रजिस्टर्ड था। महाराष्ट्र वाला ट्रक सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। सागर के ट्रक में 41 और महाराष्ट्र के ट्रक में 51 भैंसें रस्सियों से बंधी मिलीं।

एक ट्रक सागर जिले से और दूसरा महाराष्ट्र से रजिस्टर्ड।

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला पकड़े गए आरोपियों में सागर के ट्रक से जुड़े आकिब कुरैशी, जाहिद खान, इमरान खान, आबिद खान और सद्दाम हैं। वहीं महाराष्ट्र के ट्रक से संबंधित राजा कुरैशी, अल्ताफ कुरैशी और आशु कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त की गई संपत्ति में दो ट्रकों की कीमत 20 लाख और पशुओं की कीमत 17 लाख रुपए आंकी गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version