Homeउत्तर प्रदेशछत पर कपड़ा सुखाने गई महिला नीचे गिरी: अस्पताल ले जाते...

छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला नीचे गिरी: अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, बंदरों के आने से डर गई थी – Baghpat News



बागपत जिले के रटौल कस्बे में एक दर्दनाक हादसा हुआ। 39 वर्षीय शबनम, जो मोइनुद्दीन की पत्नी थीं। अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। छत पर काम करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई।

.

घटना से परिवार में छाया मातम

परिवार के लोग शबनम को तुरंत पास के डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें मेरठ अस्पताल रेफर किया। लेकिन मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही शबनम ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में गहरा दुख छा गया है। स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं।

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि छत पर बंदरों का झुंड आ जाने से शबनम डर गई। जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद, इलाके के लोग प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं। ताकि इस तरह की घटनाएं फिर न हों।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version