देर रात यूनियन बैंक में आग लग गई।
छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के प्रतापगंज पारा में स्थित यूनियन बैंक में शनिवार देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि बैंक में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, कितने रुपए का नुकसान हुआ है ये अभी स्पष्ट नहीं है। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगे
.
जानकारी के मुताबिक, करीब 11 से 12 बजे के बीच बैंक से धुएं का गुबार उठा। आस-पास में रहने वाले लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन सिटी कोतवाली पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम को दी गई। दोनों ही टीमें मौके पर पहुंची। फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी।
इसी बैंक में लगी आग।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
हालांकि, आग की लपटें इतनी अधिक थी कि बैंक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। यहां कितने कैश थे या कितने के सामान थे फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। वहीं आग लगने की वजह शॉट सर्किट है या फिर अन्य कोई कारण यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।