डकौदा के जिला अध्यक्ष जगतार सिंह देहड़का ने जानकारी दी।
एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अनाज मंडी जगराओं में मूंग की फसल पर सरकारी खरीद न होने से किसान आक्रोशित हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौदा के जिला अध्यक्ष जगतार सिंह देहड़का ने बताया कि व्यापारी किसानों को सरकारी रेट 8768 रुपए की जगह मात्र 6500 से 7000 रु
.
एक किलो मूंग पर 15 से 20 रुपए का नुकसान हो रहा है। इस तरह प्रति क्विंटल किसानों को 2000 रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार के 93 विधायक मौन हैं। मंडियों में किसानों की खुली लूट हो रही है, लेकिन आप के नेता चुप हैं।
किसान नेताओं ने बताया कि पहले बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हुईं। इस नुकसान की भरपाई भी अभी तक नहीं हुई है। गर्मी के मौसम में मंडियों में बैठे किसानों की लूट रोकने में सरकार विफल रही है।किसान नेताओं ने मांग की है कि सरकार तुरंत मूंग की खरीद शुरू करे। साथ ही कम दरों पर बिकी मूंग के नुकसान की भरपाई करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर एक-दो दिन में समाधान नहीं निकला तो संगठन कड़े कदम उठाएगा।