रायपुर दक्षिण से हाल ही में जीत हासिल करने वाले भाजपा नेता सुनील सोनी, अब इस विधानसभा इलाके से आधिकारिक रूप से विधायक बन चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने इसकी शपथ ली। विधानसभा कार्यालय में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की गई है। खास बात यह है कि सुनील सोन
.
23 नवंबर को हुई मतगणना में रायपुर दक्षिण उप-चुनाव के नतीजे आए थे। 46 हजार से ज्यादा वोटों से जीते सुनील सोनी ने ये चुनाव बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बन जाने की वजह से लड़ा था। दिलचस्प है कि जब पिछले लोकसभा चुनाव में सुनील सोनी रायपुर के सांसद थे। तब बृजमोहन दक्षिण से विधायक थे। अब बृजमोहन रायपुर के सांसद हैं, सोनी दक्षिण से विधायक बने हैं।
ये खबर भी पढ़ें जीत के बाद सोनी ने कांग्रेसियों को दी नसीहत:कहा- सुधर जाओ, भ्रम फैलाना बंद करो…कांग्रेस बोली- नतीजों का अंदाजा था
सुनील सोनी रायपुर दक्षिण से विधायक चुने गए हैं। जीतने के बाद उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को सुधर जाने की नसीहत दी है। दरअसल, कांग्रेस चुनावी प्रचार में सोनी पर निष्क्रिय नेता रहने, सोने के सिक्के वोटर्स को बांटने जैसे आरोप लगाए। अब नतीजों के बाद साेनी ने कहा है कि कांग्रेस ने भ्रम फैलाने की राजनीति की है। पढ़ें पूरी खबर