Homeबिहारजन सुराज से ही बिहार में बदलाव की उम्मीद: मधेपुरा में...

जन सुराज से ही बिहार में बदलाव की उम्मीद: मधेपुरा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह का मधेपुरा में दावा, पुरानी पार्टियों से लड़ाई नहीं – Madhepura News



जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने रविवार को मधेपुरा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की उम्मीद जन सुराज से जुड़ी है। वे बीते तीन दिनों से कोसी क्षेत्र के दौरे पर हैं और यहां की जनता से मि

.

पप्पू सिंह ने कहा कि बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन कर आत्मिक प्रसन्नता मिली। उन्होंने कहा कि जन सुराज को लेकर लोगों में उत्सुकता है। यह केवल एक राजनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि एक आशा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और उन्हें विश्वास है कि जनता सकारात्मक परिणाम देगी।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं और जन सुराज इस बदलाव की दिशा तय करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें न एनडीए से कोई चुनौती दिखती है, न ही इंडिया गठबंधन से। पप्पू सिंह ने प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि लोग उन्हें देखने नहीं, उनके विजन को सुनने और समझने आते हैं। हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से है जिसने बिहार को पीछे धकेला है।

उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज का मकसद जनता से संवाद करना है, न कि पुरानी राजनीतिक पार्टियों से बहस करना। बीजेपी, कांग्रेस, राजद और जदयू इन सभी दलों ने बिहार के साथ जो किया है, उस पर पीछे मुड़कर देखने पर सिर्फ घृणा ही महसूस होती है, उन्होंने तीखे शब्दों में कहा। प्रेसवार्ता के दौरान किशोर कुमार मुन्ना, किशोर कुमार, गजेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version