देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जमीन विवाद में घायल हुई थी युवती का इलाज के दौरान मौत हो गयी।
उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के सरैया गांव में जमीन विवाद में एक परिवार की बेटी की जान चली गई। शनिवार शाम साढ़े छह बजे चाय की दुकान से लौट रहे कुलदीप यादव पर गांव के पांच लोगों ने हमला कर दिया।
हमलावरों में प्रभु यादव, श्रीराम यादव, इंदल यादव, ओमप्रकाश यादव और दीपक यादव शामिल थे। इन्होंने लाठी, डंडा और ईंट से कुलदीप पर वार किया। भाई की मदद के लिए आई 17 वर्षीय अनुष्का यादव को भी गंभीर चोटें आईं।
परिजन पहले अनुष्का को जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर किया। गोरखपुर से उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया। तीन दिन के इलाज के बाद मंगलवार शाम को अनुष्का की मौत हो गई।
हमले के समय अनुष्का के भाई प्रदीप यादव, अनिल यादव और दादी तीजा देवी भी बचाव के लिए आए थे। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए हैं।