Homeपंजाबजालंधर में 5 बदमाश गिरफ्तार: 2 को एनकाउंटर के बाद पकड़ा,...

जालंधर में 5 बदमाश गिरफ्तार: 2 को एनकाउंटर के बाद पकड़ा, एडवोकेट के घर की थी फायरिंग, कनाडा से दी थी सुपारी – Jalandhar News


दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था।

पंजाब के जालंधर में सिटी पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 2 पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किए हैं। घटना में 2 आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपियों के हैंडलर कनाडा में बैठे हैं। पांचों आर

.

क्राइम सीन से बरामद किए गए हथियार।

2 आरोपियों को एनकाउंटर कर पकड़ा

जानकारी के अनुसार, सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों में से 2 को एनकाउंटर के बाद पकड़ा था। आरोपी बाइक पर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को देख कर आरोपियों ने गोली चलाई तो जवाबी कार्रवाई में दोनों गोली लगने से जख्मी हो गए। आरोपियों के पैरों में गोलियां लगी। वहीं, आरोपियों द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी में लगी थी। पुलिस ने 2 पिस्टल बरामद किए थे। एक देसी कट्टा पुलिस ने पूछताछ के बाद बरामद किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी।

एडवोकेट के घर पर चलाई थी गोलियां

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने गुजराल नगर में एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर फायरिंग की थी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कनाडा से ही एडवोकेट के घर फायरिंग की सुपारी दी गई थी। सुपारी दोसांझ फैमिली ने दी थी।

अब तक की जांच में मामले के तार सीधे तौर पर रिटायर्ड सेशन जज किशोर कुमार और उनके भाई रिटायर्ड तहसीलदार मनोहर लाल से नहीं जुड़े हैं। धमकी भरा कॉल करने वाले मनी ढिल्लों के तार सिटी से जुड़े निकले थे। सभी पहलुओं की जांच के केस में वारदात करने वाले आरोपियों के अलावा 4 लोगों को नामजद किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version