Homeउत्तर प्रदेशजालौन में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: रिश्तेदार के...

जालौन में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत: रिश्तेदार के घर से गांव लौट रहा था, साथी गंभीर घायल – Jalaun News


अनुज कौशिक | जालौन5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक का फाइल फोटो।

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बाइक सवार एक गमी में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भेंपता निवासी मनमोहन सिंह अपने साथी सुंदर सिंह के साथ गांव के ही एक रिश्तेदार की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करने गए थे। शुक्रवार की शाम दोनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक झांसी-कानपुर हाईवे पर एट कस्बे के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मनमोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुंदर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज जारी है।

एट थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। ताकि वाहन की पहचान की जा सके।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version