Homeबिहार'जितना दोषी दुष्कर्मी, उतना ही PMCH के कर्मी का दोष': रेप...

‘जितना दोषी दुष्कर्मी, उतना ही PMCH के कर्मी का दोष’: रेप पीड़िता के परिवार से मिले चिराग, कहा- कड़ी सजा मिले, ऐसा करने वाले की रूह कांप जाए – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री और लोजपा(आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान पहुंचे। कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम परिवार के साथ खड़े हैं।

.

परिवार से मुलाकात के बाद चिराग ने कहा, घटना बेहद ही निंदनीय है। दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार का दर्द कम तो नहीं कर सकते, लेकिन उनके दुख में हर वक्त खड़े जरूर रहेंगे। ऐसी मानसिकता वाले लोग हैं जो बच्चियों के साथ जानवरों से बदतर बर्ताव करते हैं। उन्हें कड़ी सजा होनी चाहिए। ताकि ऐसा करने से पहले दूसरे की रूह कांप जाए।

मैं मानता हूं कि जितना दोषी वो दुष्कर्म करने वाला है, उतना ही दोषी पीएमसीएच के लापरवाही करने वाले कर्मचारी हैं। सीएम नीतीश कुमार से बात हुई है। अस्पताल में जितने भी दोषी हैं, उनपर कार्रवाई हुई। अभी भी दोषियों को चिह्नित किया जा रहा है। अगर और दोषी सामने आएंगे तो उनपर भी कार्रवाई होगी।

गांव के लोग चिराग को देखने के लिए छत पर चढ़ गए।

उम्मीद करता हूं कि आगे ऐसी घटना न हो

चिराग ने कहा कि परिवार जिस पीड़ा से गुजर रहा, इसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। हमने संभव प्रयास किया कि पहले आरोपी की गिरफ्तारी हो। केस इतना मजबूत हो। जो बच्ची गई है उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। पर जो सरकार के नाते हो सकता बच्चों की पढ़ाई, रहने की व्यवस्था इन चीजों को किया जा चुका है। बस उम्मीद करता हूं कि भविष्य में किसी के साथ ऐसी घटना नहीं हो।

प्रशासन को भी मुस्तैद रहने की जरूरत है।

काफिले के आसपास जुटी भीड़।

हजारों की संख्या में लोग जुट गए

विपक्षी दलों को लेकर चिराग पासवान ने कहा घटना हुई है तो विपक्षी दल इस घटना को लेकर आवाज उठा रहे हैं। शासन का काम है इस मामले में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करे। विपक्षी दलों को ऐसा मौका ना मिले।

चिराग पासवान के साथ वैशाली लोकसभा क्षेत्र की सांसद वीणा देवी और लोजपा के कई नेता भी मौजूद रहे।

चिराग के पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग जुट गए थे। कई लोग छत पर खड़े होकर चिराग के काफिले को देख रहे थे।

चिराग का फोटो लेने के लिए मची होड़।

घर से 1 किमी दूर हुई थी घटना

दरअसल, मुजफ्फरपुर में 11 साल की बच्ची से मछली बेचने वाले ने रेप किया था। आरोपी बच्ची को घर के पास से उठाकर 1 किमी दूर ले गया था। दुष्कर्म के बाद हत्या के नीयत से बच्ची का गला काट दिया।

बच्ची का गला करीब एक इंच तक गला कटा हुआ था। दरिंदे का इतने से मन नहीं भरा तो धारदार हथियार से बच्ची के सीने और पेट को भी चीर दिया था।

घटना स्थल से 500 मीटर दूर मक्के के खेत में बच्ची की चप्पल और कपड़े मिले थे। मौके से एक ब्लेड भी बरामद हुई थी।

पीड़िता की स्थिति इतनी खराब है कि वो बोल नहीं पा रही थी। वो इशारों में अपने मां और अन्य परिजन से बात कर रही थी। अस्पताल में इलाज के दौरान इशारों में ही पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गलत हुआ है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version