छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पनागर निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल चौरसिया के परिजनाें ने बताया कि सोमवार रात बुखार के कारण उन्हें भर्ती किया गया। तीन दिनों से कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं पहुंच
.
परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह इमरजेंसी में भी डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं थे। नाइट ड्यूटी डॉक्टर आशीष शुक्ला सुबह 8 बजे चले गए। डॉक्टर अरविंद सिंह की ड्यूटी 8 बजे से थी, लेकिन वे 9:10 बजे पहुंचे।
डॉक्टर का इंतजार करते रहे मरीज
छोटेलाल के भांजे सीताराम ने बताया कि केवल नर्स स्टाफ इंजेक्शन लगा रहे हैं। इससे मरीज की हालत और बिगड़ गई है। पेट दर्द की मरीज रीना अहिरवार को भी आधे घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा।
मामले में सिविल सर्जन शरद चौरसिया ने बताया-
व्यवस्था सुधारने में एक हफ्ते का समय लगेगा। सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।