.
जिला भाजपा कार्यालय में आपातकाल पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ। इस मौके पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ प्रदर्शनी देखी। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
सेमिनार में मीसाबंदियों और उनके परिजनों को साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि 1975 में जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया। उस दौरान जिनके संस्कारों में लोकतंत्र था, उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। कांग्रेस सरकार ने आपातकाल में अन्याय किया। अब आपातकाल को 50 वर्ष हो चुके हैं। इसी को लेकर भाजपा कार्यक्रम कर रही है।
वक्ताओं ने अनुभव साझा किए सेमिनार को भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने आपातकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, महामंत्री राजेश पंथी, रविंद्र विजयवर्गीय, प्रकाश पठ्या, आदित्य शर्मा, जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।सेमिनार के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मसाल जुलूस निकाला।