Homeहरियाणाजींद जेल में बंदियों के बीच झगड़ा, एक घायल: सरपंच मर्डर...

जींद जेल में बंदियों के बीच झगड़ा, एक घायल: सरपंच मर्डर केस क आरोपी को पकड़ा, पिटाई की, अस्पताल में करवाया दाखिल – Jind News



जींद जिला कारागार, जहां बंदियों के बीच झगड़ा हुआ।

जींद में बुधवार को जिला कारागार में बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें एक बंदी को गंभीर चोट आई है, उसे उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

.

उचाना के काब्रच्छा गांव में सरपंच मर्डर केस में विनय जिला कारागार में बंद है और उसका केस कोर्ट में विचाराधीन है। विनय का दूसरे बंदियों, जींद निवासी सागर, शुभम व कुछ दूसरे बंदियों के साथ कहासुनी चली आ रही है। कई बार दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो चुकी है।

बुधवार की शाम सागर, शुभम व उसकी बैरक के कुछ दूसरे बंदियों ने मिलकर विनय को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बंदियों के बीच मारपीट होते देख जेल सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल विनय को बाकी आरोपियों से छुड़वाया।

इसके बाद जींद के सिविल अस्पताल में लेकर आए और यहां उपचार के लिए दाखिल करवाया। सिविल लाइन पुलिस थाना मामले की जांच में जुटी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version