रांची में 3 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम पूरा हो चुका है। शेष के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जारी है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से काफी संख्या में उपभोक्ताओं को बिजली बिल से जुड़ी कई तरह की समस्या आ रही है। उपभोक्ता
.
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोकर के उपभोक्ताओं के लिए पूछताछ नंबर 6201382424 जारी किया गया है। वहीं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रांची पश्चिम के उपभोक्ताओं के लिए पूछताछ कोषांग का नंबर 9341218831 है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल न्यू कैपिटल रांची के उपभोक्ता पूछताछ नंबर 7970802909 पर बिल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रांची में शहरी और ग्रामीण के लिए अलग-अलग नंबर जारी
मेन रोड, अशोक नगर, हरमू, हिंदपीढ़ी, किशोरगंज, कडरू, अरगोड़ा, डिबडीह व पुंदाग क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 9508021323 नंबर जारी किया गया है। टाटीसिलवे, नामकुम, ओरमांझी, बूटी, अनगड़ा, सिल्ली, बुंडू, तमाड़ के उपभोक्ता 9279943544 पर फोन कर सकते हैं।
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
जेबीवीएनएल ने इस गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति का भी दावा किया है। शहरी क्षेत्र में अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि अगर ट्रांसफॉर्मर जलता है तो उसे छह से आठ घंटे के अंदर बदला जाए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अगर ट्रांसफॉर्मर जलता है तो उसे 24 घंटे के अंदर बदला जाए। सभी 33 केवी व 11 केवी तार की पेट्रोलिंग की जाए। अभियंताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे पीक ऑवर में शाम 7 से रात 10 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट मोड में रहें।
पूछताछ कोषांग से इन समस्याओं के समाधान की ले सकते हैं जानकारी
- स्मार्ट मीटर के साथ उपभोक्ता का कौन सा मोबाइल नंबर लिंक हुआ है।
- मीटर बदलने के बाद नया बिल नहीं आ रहा है।
- नए कनेक्शन का बिजली बिल नहीं आ रहा है।
- उपभोक्ता बिजली बिल डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।
- बिजली बिल का ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं कर पा रहे हैं।
- अगर उपभोक्ता के घर में स्मार्ट मीटर नहीं लगा है तो इसके लिए क्या करें।
- उपभोक्ता को अपने स्मार्ट मीटर का एकाउंट नंबर नहीं पता है तो इसकी जानकारी ले सकते हैं।