Homeझारखंडझरिया में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला: मायके...

झरिया में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला: मायके में रह रही महिला को घायल कर हुआ फरार, SNMMCH में भर्ती – Dhanbad News



अस्पताल परिसर में रोती अमृता मोदक की मां।

झरिया थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH), धनबाद में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

.

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी नाम सीतेश मोदक है, जिसने गुरुवार देर शाम अमृता मोदक पर हमला कर दिया। अमृता की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से मायके में ही रह रही थी। क्योंकि सीतेश आए दिन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था।

मारपीट से परेशान अमृत ने छोड़ दिया था ससुराल पीड़िता की मां ने बताया कि सीतेश की शराब पीने की लत ने अमृता का जीवन नरक बना दिया था। आए दिन की मारपीट से परेशान होकर अमृता ने कुछ महीने पहले ससुराल छोड़ दिया था और मायके में रहने लगी थी। आरोपी सीतेश गुरुवार शाम अमृता के मायके पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल अमृता को SNMMCH में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। इधर, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत मिल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version