Homeउत्तर प्रदेशझांसी में ईद आज, रातभरी चलीं तैयारी: रात 1 बजे तक...

झांसी में ईद आज, रातभरी चलीं तैयारी: रात 1 बजे तक खुले रहे बाज़ार, ईदगाह समेत मस्जिदों में अदा होगी ईद उल फित्र की नमाज़ – Jhansi News


ईद की तैयारी के लिए बाज़ारों में देर रात खरीदारी चली

झांसी में ईद का चांद नज़र आते ही बाजारों में रौनक आ गई। दूसरी तरफ आज होने वाली ईद की नमाज़ की तैयारी भी जोरों से होती रहीं। अब पठौरिया की ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज़ अदा की जाएगी। इससे पहले महिला, पुरुष, बच्चे सब ईद की तैयारियों में जुट रहे।

.

ईद का चांद नज़र आते ही शुरू हो गई तैयारी

सेवई से लेकर कपड़े और चूड़ियों की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं मिली। ऐसे में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए देर रात तक बाज़ार खुले रहे। वहीं, मॉल्स में भी लोगों ने ईद की जमकर खरीदारी की, जिस पर खूब डिस्काउंट भी मिला।

चूड़ियों की दुकान पर अपनी पसंद की चूड़ियां तलाशती महिलाएं

29 रोजे पूरे होने के बाद ईद का चांद नजर आया। रमज़ान की इबादत में मशरूफ लोगों ने बाज़ार से दूरी बनाकर रखी थी। लेकिन जैसे ही रविवार को ईद उल फित्र का चांद नजर आया तो रोजेदारों ने नमाज़-ए-शुक्र अदा की और उसके बाद बाज़ारो में ईद की तैयारी के लिए निकल बड़े।

सेवई की दुकानों पर लगी भीड़

पुराने शहर में तो ये आलम रहा कि बाज़ार में रात 11 बजे भी जाम लग जार रहा था। आज पठौरिया की बड़ी ईदगाह में सुबह 7.45 बजे होने वाली ईद की नमाज़ के लिए मर्द टोपी, जुब्बा, रुमाल और इत्र की खरीदारी कर रहे थे, जो देर रात तक चलती रही। वहीं, बारीक सेवई, दूधफेनी और आटे की सेवई की भी खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही।

अब सभी नमाज़ी मुंह मीठा कर ईदगाह पहुंचेंगे। यहां अबसे थोड़ी देर बाद सुबह 7.45 बजे मुफ़्ती साबिर कासमी ईद उल फित्र की नमाज़ अदा कराएंगे। उन्होंने नमाज़ियों से गुजारिश की है कि वह तय वक्त से पहले ईदगाह पहुंच जाएं।

रात 12 बजे तक चली ईद की खरीदारी, गन्दीगर टपरा पर लगा जाम

झांसी की पठौरिया ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 7:45 पर अदा की जाएगी। वहीं,नगरा की ईदगाह में ईद की नमाज़ 8:00 बजे अदा की जाएगी।

ईद की नमाज़ को लेकर जानकारी देते मुफ़्ती साबिर कासमी

इसके अलावा शहर की मरकज़ अहल ए सुन्नत मदीना मस्जिद कुरैश नगर कपूर टेकरी में ईद की नमाज़ 8:30 बजे, क़ादरी मस्जिद रज़ा नगर कपूर टेकरी में 7:30 बजे, रज़ा मस्जिद कुरैश 8 बजे, क़ियाम गाह कुरैश नगर में 8:15 बजे, नूरी मस्जिद टोरिया वाली अंदर ओरछा में 8:10 बजे, छोटी मस्जिद तलैय्या मोहल्ला में 8:15 बजे, आर्मी मस्जिद चुंगी में 8:45 बजे, नूरानी मस्जिद एबट मार्केट में 7:30 बजे, तालपुरा मस्जिद तालपुरा में 8:30 बजे, 9 नंबर की ईदगाह में 8:15 बजे, सुन्नी साबरी मस्जिद मज़ार के पास बिजौली में 8:00 बजे, मज़ार खाकी शाह बाबा में ईद की नमाज़ 8:40 बजे, रज़ा जामा मस्जिद ताज कंपाउंड में 8:15 बजे और आमीना मस्जिद सैयद नगर में ईद की नमाज़ 7:30 बजे अदा की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version