Homeउत्तर प्रदेशझांसी में पूर्वी हवाओं ने गिराया 4 डिग्री पारा: आज आधी...

झांसी में पूर्वी हवाओं ने गिराया 4 डिग्री पारा: आज आधी के साथ बारिश होने के आसार, 7 मई तक खराब रहेगा मौसम – Jhansi News



झांसी में तेज पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तस्वीर कचहरी चौराहा के पास की है।

झांसी में तेज पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार काे दिनभर तेज हवाएं चलती रही। इससे अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री लुढककर 37.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जोकि सामान्य से 4.8 डिग्री कम हैं।

.

मौसम विभाग ने 7 मई तक माैसम खराब रहने की संभावना जताई है। झांसी में आज आंधी चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी है।

लगातार गिरता जा रहा है पारा

झांसी में अप्रैल माह में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान गिरता चला गया। एक मई को पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से पूर्वी हवाएं चलने लगी।

दोपहर में भी तेज धूप की तपिश महसूस नहीं हुई। शाम को मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद लोग सैर पर निकल पड़े। पूर्वी हवाओं के कारण पारा लुढ़ककर 37.1 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।

20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली

भरारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि राजस्थान में चक्रवात बनने से शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया। इससे शुक्रवार को यूपी के 20 से अधिक शहरों में बारिश हुई है। झांसी में पूर्व हवाएं चली, इससे पारा गिर गया।

शनिवार को आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसा मौसम 7 मई तक रहेगा। 3 मई को 5 एमएम, 4 मई को 6 एमएम, 5 मई को 5 एमएम, 6 मई को 8 एमएम और 7 मई को 4 एमएम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version