Homeझारखंडझारखंड के व्यक्ति ने की गुजरात में ​दरिंदगी: 10 साल की...

झारखंड के व्यक्ति ने की गुजरात में ​दरिंदगी: 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, ईंट और चाकू से हमला किया – Palamu News



झारखंड के एक व्यक्ति ने गुजरात के भरूच के झगडिया औद्योगिक क्षेत्र में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी की। डालटनगंज के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ विहार निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 14 साल से यहां मजदूरी करता है। पत्नी और दो बच्चे

.

पीड़िता के माता-पिता भी श्रमिक हैं। वो लोग भी झारखंड के हैं। वे जब शाम को काम से घर लौटे तो बच्ची के हाथ सुइयों और मेडिकल उपकरणों से बिंधे हुए थे। उसे वडोदरा के एसएसजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा- बच्ची के पेट व मुंह पर गंभीर जख्म है। स्थति नाजुक है।

सात साल के करिअर में ऐसा केस नहीं देखा भरूच में बच्ची का इलाज करने वाली डॉ. झील सेठ ने कहा-बच्ची की हालत देखकर मैं स्तब्ध हूं। बेसुध अवस्था में उसके साथ हैवानियत की गई। उसके गंभीर जख्म देखकर ‘निर्भया केस’ की याद आ गई। मैंने सात साल के अपने करिअर में ऐसा गंभीर केस नहीं देखा था। बच्ची की सेहत और इलाज का अपडेट थोड़े-थोड़े समय पर ले रही हूं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version