Homeझारखंडझारखंड में आज भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश: मेघ...

झारखंड में आज भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश: मेघ गर्जन, वज्रपात के बीच तेज रहेगी हवा की रफ्तार, मौसम विभाग में जारी किया ऑरेंज अलर्ट – Ranchi News


तपती गर्मी के बीच मौसम में बदलाव जारी है। शनिवार की शाम से ही झारखंड के कई जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन हुआ है। वहीं कई जगहों पर हल्के से हल्के दर्ज की बारिश भी हुई है।

.

सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में हुई है। यहां बारिश का आंकड़ा 4.0 मिमी रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस चतरा का दर्ज किया गया है।

राज्य में कहीं बारिश तो कहीं धूप का नजारा देखने को मिल रहा है।

हल्के बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने की वजह से तेज धूप का असर नहीं के बराबर देखने को मिला है। मौसम विभाग में बताया है कि यह परिवर्तन अभी लगातार देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 30 अप्रैल और 1 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

आज भी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज रहेगी। मौसम विभाग में बताया है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम की ऐसे स्थिति मंगलवार को भी देखने को मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग ने यह स्पष्ट नहीं कहा है कि मौसम का ऐसा मिजाज किस इलाके में रहने वाला है।

30 अप्रैल को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

30 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और तेज हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर तक रह सकती है। राज्य के दक्षिणी भाग के चार जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा के इलाके में भारी बारिश होने की संभावना है।

1 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बदला मिलेगा। राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन होंगे। तेज हवा चलेगी। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने वाली है। इसी दिन राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी और मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

ऐसा रहेगा रांची और आसपास का मौसम

बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो आज सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 29 अप्रैल को रांची और उसके आसपास के इलाके में बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन होगा और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इस दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। 30 अप्रैल को और 1 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रदेश के कई जिलों में सुबह से आकाश में बादल छाए हैं।

बदला मौसम, अधिकतम पारा गिरा

मौसम में हुए बदलाव का असर अधिकतम तापमान में देखने को मिल रहा है। जहां राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 39 डिग्री से 40 डिग्री के बीच चला गया था, अब इसमें 5 से 6 डिग्री तक की कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के आंकड़े के मुताबिक अधिकांश जिलों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे है। मौसम विभाग ने बताया है कि अधिकतम तापमान में यह गिरावट अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version