Homeझारखंडझारखंड में आज 50 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा: 16...

झारखंड में आज 50 km/h की रफ्तार से चलेगी हवा: 16 जून तक रूक-रूक कर बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात का यलो अलर्ट – Ranchi News


झारखंड में मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्से में छिटपुट बारिश होती रही है। इसके बाद भी अब उमस वाली गर्मी सताने लगी है। सुबह से ही राजधानी रांची सहित प्रदेश के तमाम जिलों में खिली हुई धूप निकल रही है। यह धूप सुबह से ही गर्मी का एहसास कर रही है। मौ

.

झारखंड में उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है।

मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से मौसम जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ा है। राजधानी रांची के रिम्स और रांची सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले 10 से 12% तक बढ़ी है। यह वह मरीज हैं जिन्हें सर्दी-खांसी और बुखार जैसी शिकायत है।

उमस भरी गर्मी से अभी राहत नहीं

इधर मौसम विभाग ने कहा है कि उमस वाली गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। हालांकि मौसम केंद्र का अनुमान है कि आज राज्य के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

पलामू प्रमंडल के जिलों के साथ-साथ हजारीबाग और चतरा जिले को छोड़कर राज्य के 15 से अधिक जिलों में मौसम के मिजाज में व्यापक असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना बन रही है।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि 12 से 15 जून तक राज्य के करीब करीब सभी जिलों में तेज गति की हवा चलने का अनुमान है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अभी प्रदेश में मानसून प्रवेश के कोई संकेत नहीं हैं।

रांची में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

राजधानी रांची में भी तेज गति की हवा और वज्रपात का अनुमान है। मौसम विभाग ने रांची के लिए विशेष रूप से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं राज्य में मानसून के आने के फिलहाल कोई संकेत नहीं है।

राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाके को लेकर जो अलर्ट जारी किया गया है उसमें बताया गया है कि आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है। 12 जून को बादल छाए रहेंगे। 1 से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

16 जून तक राजधानी में बादल-बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में गरज के साथ बौछार होगी। 13 जून को भी बादल छाए रहेंगे। एक दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मेघ गर्जन की संभावना है। 14 जून तक रांची और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इन चार दिनों में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहेगा।

आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में चाकुलिया में सर्वाधिक बारिश हुई है।

चाकुलिया में हुई है सर्वाधिक बारिश

झारखंड में बीते 24 घंटे में मौसम के मिजाज की बात करें तो कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में 38.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। वहीं तापमान की बात करें तो पलामू सबसे गर्म जिला है। यहां 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। सबसे कम तापमान लातेहार जिले का है। यहां 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version