हिमांशु के पिता ओम प्रकाश विष्णुगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं।
झारखंड अकादमिक काउंसिल (जैक) द्वारा शनिवार को 12वीं बोर्ड के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने रिजल्ट जारी किया। विज्ञान संकाय में हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी हिमांशु कुमार ने 474 अंक प्राप्त क
.
हिमांशु के पिता ओम प्रकाश विष्णुगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। वे टीवी रिपेयरिंग और बिजली उपकरणों की मरम्मत का काम करते हैं। उनकी माता गृहणी हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हिमांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विष्णुगढ़ के एक निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से प्राप्त की।
तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हिमांशु ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विष्णुगढ़ के एक निजी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से प्राप्त की।
प्रतिदिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई करते थे हिमांशु
हिमांशु ने 10वीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से दी थी। उस समय वे हजारीबाग जिले में टॉप करने में सफल रहे थे। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई करते थे। अब वे नीट की तैयारी करेंगे। उनका सपना चिकित्सक बनने का है।
परिणाम घोषित होते ही हिमांशु के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन, शिक्षकों और सहपाठियों को दिया। उनके पिता ने कहा कि वे बेटे के सपनों को पूरा करने में हर संभव मदद करेंगे।
————————————
ये भी खबर पढ़िए
हजारीबाग के किसान के बेटे ने रचा इतिहास:जैक बोर्ड इंटरमीडिएट विज्ञान में 94.8% अंक लाकर राज्य में तीसरा स्थान किया हासिल
हजारीबाग के बड़कागांव निवासी किशोर कुमार ने विज्ञान संकाय में 474 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया।
झारखंड अकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड ने शनिवार को इंटरमीडिएट विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी किया। हजारीबाग के बड़कागांव निवासी किशोर कुमार ने विज्ञान संकाय में 474 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया।
किशोर के पिता साइनाथ कुमार साहू किसान हैं और माता मालती देवी गृहिणी हैं। उन्होंने प्लस टू हाई स्कूल बड़कागांव से अपनी पढ़ाई पूरी की। विषयवार अंकों की बात करें तो किशोर ने गणित में 98, रसायन विज्ञान में 97, भौतिक विज्ञान में 96, कंप्यूटर विज्ञान में 97 और अंग्रेजी में 86 अंक प्राप्त किए। पढ़िए पूरी खबर…