Homeराज्य-शहरटॉयलेट में लगाएंगे अनुराग कश्यप की तस्वीरें: रीवा में ब्राह्मण समाज...

टॉयलेट में लगाएंगे अनुराग कश्यप की तस्वीरें: रीवा में ब्राह्मण समाज करेगा विरोध; विवादित बयान पर FIR दर्ज करने की मांग – Rewa News



फिल्म ‘फुले’ के निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज का विरोध तेज हो गया है। ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

.

सर्टिफिकेशन बोर्ड द्वारा फिल्म पर रोक लगाए जाने के बाद अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ विवादित बयान दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज इससे नाराज है।

शनिवार को भोपाल में विरोध प्रदर्शन के बाद रविवार को रीवा में भी प्रदर्शन की योजना है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने घोषणा की है कि रीवा के सार्वजनिक शौचालयों पर अनुराग कश्यप की तस्वीरें लगाई जाएंगी। इस अभियान की शुरुआत शनिवार को भोपाल से कर दी गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version