Homeबिहारडकैतों ने भाड़े पर लिया था पिकअप: 3 डकैती की थी...

डकैतों ने भाड़े पर लिया था पिकअप: 3 डकैती की थी प्लानिंग, पहले के बाद ही हो गया एनकाउंटर, ड्राइवर को एक डकैती पर मिलते थे 5 हजार रुपए – Patna News


पटना पुलिस की टीम ने नालंदा के दो कुख्यात डकैत लालदहिन उर्फ मेम और विवेक कुमार को एनकाउंटर में मार गिराया। क्रॉस फायरिंग में गौरीचक थाने के अपर थानेदार विवेक कुमार को पीठ में गोली लगी और आरपार हो गई। उनका किडनी और लीवर डैमेज हो गया। पुलिस ने खदेड़ कर

.

डकैतों ने पिकअप को डकैती के लिए भाड़े पर लिया था। डकैतों ने लगातार 3 डकैती को अंजाम देने की योजना बनाई थी। ड्राइवर मंटू को एक डकैती में 5 हजार मिलना था। इस हिसाब से 15,000 मंटू को मिलना था। एडवांस के रूप में 5,000 रुपया भी दिया गया था। बाकी का पैसा तीनों डकैती होने के बाद देना था, लेकिन पहली डकैती के बाद ही एनकाउंटर में दोनों डकैत मारे गए और मंटू पकड़ा गया। पुलिस को मंटू के खिलाफ कुछ और सबूत मिले है। पुलिस मंटू को रिमांड पर लेगी।

कैसे हुए था पूरा एनकाउंटर

नालंदा का यह गिरोह फुलवारीशरीफ के हिंदुनी नहर पर कुंदन कुमार की किराना दुकान का ताला तोड़कर सामान और धान को पिकअप पर लादकर भाग रहा था। इसी बीच पुलिस ने उन्हें घेर लिया। सरेंडर करने को कहा, लेकिन डकैतों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लालदहिन और विवेक के सिर, सीने और पेट में गोली लगी। बाकी फरार हो गए। दोनों की वहीं मौत हो गई। पुलिस औपचारिकता के लिए उन्हें फुलवारीशरीफ के सामुदायिक अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस इनकाउंटर में एक गोली अपर थानेदार विवेक कुमार को भी लगी। उन्हें एम्स में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से 10 खोखा, दो पिस्टल और पिकअप वैन बरामद किया। पिकअप में चोरी का सामान था।

4 नामजद और 6 अज्ञात पर मामला दर्ज

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 40 साल का लालदहिन नालंदा जिले के खानपुर का था। 35 साल का विवेक नालंदा के करायपरसुराय थाने के शांति बिगहा गांव का रहने वाला था। घने कोहरे की वजह से 6 डकैत फरार हो गए। पुलिस ने खदेड़कर चालक मंटू कुमार को दबोच लिया। वह भी नालंदा जिले का ही रहने वाला है। पुलिस ने फरार 4 अपराधियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने FIR में इन चारों का नाम दिया है। पुलिस ने 6 अज्ञात पर भी केस दर्ज किया है।

इस मामले में SSP अवकाश कुमार ने बताया कि फरार डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने इनमें से कुछ की पहचान कर ली है। लगातार उनका लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस को कुछ लीड्स मिले है। पुलिस उसपर काम कर रही है। बाकी के भी अज्ञात डकैतों की पहचान की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version