इंडियन डेंटल एसोसिएशन, कानपुर की वार्षिक आमसभा में गुरुवार रात नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें डॉ. अवधेश तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही डॉ. सौरभ सिंह सचिव पद के लिए चुने गए।
.
वार्षिक लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया
आमसभा का शुभारम्भ पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रवण सिंह ने डॉ. अवधेश तिवारी को अध्यक्ष का मेडल पहना कर किया। कोषाध्यक्ष डॉ. अमित मिश्रा ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। नई कार्यकारिणी में आगामी अध्यक्ष डॉ. जगवीर सलूजा चुने गए। सह अध्यक्ष डा. अंकित मेहरोत्रा बने। कोषाध्यक्ष डॉ. अमित मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. वरुण, सहायक सचिव डॉ. सिद्धार्थ, सीडीई डॉ. अभिनव मिश्रा, सीडीएच डॉ. सरदार सिंह यादव बने।
एडिटर डॉ. रजत भार्गव के साथ स्टेट रिप्रेजेन्टेटिव के लिए डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. गौरव माहेश्वरी, डॉ. श्रवण, डॉ. अमित, डॉ. अनीश, डॉ. आकाश व डॉ. अनुज गुप्ता चुने गए। एग्जीक्यूटिव मेंबर में डॉ. गौरी मिश्रा, डॉ. रिचा सलूजा, डॉ. चक्ष्वेष अग्रहरि, डॉ. मोहित व डॉ. कुशल को चुना गया। इस अवसर पर कानपुर के वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. वाईसी मिश्रा, डॉ. अनिल मेहरोत्रा, डॉ. अनिल कोहली, डॉ. जयपुरिया, डॉ. विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।
निशुल्क जांच शिवरों का आयोजन होगा
नए अध्यक्ष डॉ. अवधेश तिवारी ने बताया कि आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साल भर विभिन निशुल्क जांच शिवरों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जायेगा। चूंकि कानपुर और इसके आस पास के क्षेत्र में गुटखा का सेवन अधिक होता है, जिससे ओरल कैंसर तेजी से फैल रहा है। इस विषय को ध्यान में रखते हुए साल भर आम जनमानस के लिए विभिन्न कार्यक्रम कैंप आदि के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।