Homeराज्य-शहरड्यूटी के दौरान केरल निवासी जवान ने की आत्महत्या: बैरागढ़ कैंट...

ड्यूटी के दौरान केरल निवासी जवान ने की आत्महत्या: बैरागढ़ कैंट एरिया में था तैनात, दरवाजा तोड़कर निकाला शव – Bhopal News



भोपाल के बैरागढ़ कैंट एरिया में एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम की है। जवान शोभित कुमार केरल के कालीकट का रहने वाला है। शोभित ड्यूटी पर तैनात था। शाम 6 बजे मेस के एक कमरे शोभित फांसी से लटका मिला। इसकी सूचना अन्य अधिकारियों को

.

बैरागढ़ पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक केरल के कालीकट निवासी शोभित कुमार (35) बैरागढ़ कैंट एरिया में तैनात था। शनिवार को उसकी ड्यूटी एक अन्य अफसर के के पास लगाई गई थी। शाम 4 बजे शोभित अकेला था। इस दौरान उसने अंदर से दरवाजा बंद किया और फांसी लगा ली।

शनिवार शाम की घटना

बैरागढ़ पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजे जब शोभित कहीं नहीं मिला तो सभी ने उसे ढूंढने की कोशिश की, इस दौरान मेस के एक कमरे का दरवाजा बंद था। जब कई बार नॉक करने के बाद दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने इसकी जानकारी अन्य अधिकारियों को दी और दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसकी सूचना तत्काल ही बैरागढ़ पुलिस को दी गई और जवान के शव को हमीदिया अस्पताल लाया गया। रविवार को जवान के शव का पोस्टमार्टम कर सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया। यहां से जवान के शव को सड़क मार्ग से इंदौर ले जाया जाएगा। फिर वहां से हवाई मार्ग से केरल ले जाया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version