Homeपंजाबतरनतारन में सर्वसम्मति से चुने सरपंच की हत्या: पहले जीत की...

तरनतारन में सर्वसम्मति से चुने सरपंच की हत्या: पहले जीत की दी बधाई, फिर मारी गोलियां, 2 घायल, 3 हमलावरों ने की वारदात – tarn-taran News


गोलियां लगने के बाद गाड़ी में राजविंदर सिंह की मौत हो गई।

पंजाब के तरनतारन में सर्वसम्मति के साथ चुने गए सरपंच की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मृतक राजविंदर सिंह उर्फ ​​राज तलवंडी ब्लॉक पट्टी में जीत के बाद साथियों के साथ कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे।

.

गांव ठक्करपुरा के पास एक बाइक पर सवार 3 हमलावरों ने उन्हें गोलियां मार दी। गाड़ी में सवार उनके दो दोस्तों भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार राजविंदर सिंह अपने साथियों के साथ गांव की तरफ जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार युवकों ने ठक्करपुरा में चर्च के पास उनकी कार रोकी और सरपंची की बधाई दी।

इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

मृ़तक का फाइल फोटो।

आम आदमी पार्टी का हासिल था समर्थन राजविंदर सिंह को आम आदमी पार्टी का समर्थन हासिल था। राजविंदर को गांव तलवंडी मोहर सिंह (एससी) का निर्विरोध सरपंच घोषित किया गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। उसका कत्ल क्यों किया गया, इस बारे में जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

विलाप करते हुए परिवार।

लालजीत भुल्लर ने जताया दुख पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने गांव तलवंड़ी मोहर सिंह के नए बने सरपंच राजविंदर सिंह की हत्या किए जाने पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ने के आदेश भी जाहिर किए हैं। 2024 के सरपंच चुनावों में हत्या का ये पहला मामला सामने आया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version