बच्चे को पहले कूलर के सामने बैठाया गया
आगरा में ताजमहल में गर्मी से एक 10 साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल भेजा गया। तो वहीं एक पर्यटक अपने परिजनों से बिछड़ गया। उसे क्विक रिस्पॉंस टीम ने उसके परिजनों से मिलवाया। कुशीनगर के पडरौना से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह से ताजमहल
.
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी के निर्देश पर पश्चिमी पार्किंग पर्यटन सुविधा केंद्र से डॉक्टर रिंकू बघेल और एंबुलेंस चालक भूरे सिंह को बुलाकर प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है और अब उसे आराम मिल गया है। बच्चे के नाना अशोक तिवारी से मोबाइल पर बात हुई। उन्होंने आगरा पुलिस की तत्परता एवं सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि इतनी जल्दी अस्पताल पहुंचाना किसी भी तरह संभव नहीं था जो आगरा पुलिस ने कर दिखाया हम आगरा पुलिस के आभारी है।
अपने परिजनों के साथ पर्यटक
एक घंटे में परिजनों से मिलाया राजस्थान के जोधपुर से ताजमहल देखने आए पर्यटक 65 वर्षीय पर्यटक सोम बहादुर सोनी ताजमहल देखने के बाद पश्चिमी गेट से बाहर आते समय दोपहर करीब 1 बजे अपने परिजनों से बिछड़ गए। परिजनों द्वारा काफी तलाश किया गया। जब वह नहीं मिले तो इसकी सूचना उनकी बेटी मानसी सोनी द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी गई। सीसीटीवी फुटेज, आरटी सेट मैसेज और रेडियो अनाउंसमेंट कराया गया।
ताजमहल के अंदर रेड जोन में केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल को भी संबंध में अवगत कराया गया। लगभग 1 घंटे के अंदर थाना ताज सुरक्षा पुलिस के सहयोग से बिछड़े हुए पर्यटक सोम बहादुर सोनी को खोज कर परिजनों से मिलाया गया। उनकी बेटी मानसी सोनी द्वारा आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया।