By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
वंदे भारत न्यूज़वंदे भारत न्यूज़वंदे भारत न्यूज़
  • Home
  • Epaper
  • LIVE NOW
  • टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • क्रिकेटक्रिकेटक्रिकेट
  • एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजी
  • विदेशविदेशविदेश
  • VB OriginalsVB OriginalsVB Originals
  • खेलखेलखेल
  • जीवन शैलीजीवन शैलीजीवन शैली
  • जॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशन
  • टेक-ऑटोटेक-ऑटोटेक-ऑटो
  • देशदेशदेश
  • बिज़नसबिज़नसबिज़नस
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Reading: तिरुपति लड्डू विवाद: ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर कैलाश मंगला को गिरफ्तार किया, ₹96 करोड़ मिलावटी घी की आपूर्ति का आरोप
Sign In
Font ResizerAa
वंदे भारत न्यूज़वंदे भारत न्यूज़
Font ResizerAa
  • Home
  • Epaper
  • LIVE NOW
  • टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • क्रिकेटक्रिकेटक्रिकेट
  • एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजी
  • विदेशविदेशविदेश
  • VB OriginalsVB OriginalsVB Originals
  • खेलखेलखेल
  • जीवन शैलीजीवन शैलीजीवन शैली
  • जॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशन
  • टेक-ऑटोटेक-ऑटोटेक-ऑटो
  • देशदेशदेश
  • बिज़नसबिज़नसबिज़नस
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Search
  • Home
  • Epaper
  • LIVE NOW
  • टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • क्रिकेटक्रिकेटक्रिकेट
  • एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजी
  • विदेशविदेशविदेश
  • VB OriginalsVB OriginalsVB Originals
  • खेलखेलखेल
  • जीवन शैलीजीवन शैलीजीवन शैली
  • जॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशन
  • टेक-ऑटोटेक-ऑटोटेक-ऑटो
  • देशदेशदेश
  • बिज़नसबिज़नसबिज़नस
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

तिरुपति लड्डू विवाद: ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर कैलाश मंगला को गिरफ्तार किया, ₹96 करोड़ मिलावटी घी की आपूर्ति का आरोप

admin
Last updated: September 19, 2026 9:07 am
admin
5 Min Read
Share
तिरुपति लड्डू विवाद: ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर कैलाश मंगला को गिरफ्तार किया, ₹96 करोड़ मिलावटी घी की आपूर्ति का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार देर शाम तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी में कथित मिलावट के मामले में सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, असली घी के नाम पर कथित तौर पर मिलावटी घी की सप्लाई की गई थी। ED का आरोप है कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को एगमार्क स्पेशल ग्रेड काउ घी के नाम पर रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल, पामोलिन और एसीटिक एसिड एस्टर जैसे केमिकल से तैयार घी सप्लाई किया गया। तिरुमाला मंदिर में रोजाना 4.08 लाख से ज्यादा भक्तों को लड्डू प्रसाद दिया जाता है।

ED ने दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच TTD को करीब ₹230 करोड़ का घी सप्लाई किया गया था। इसमें से करीब ₹96 करोड़ का मिलावटी घी मंगला ने तैयार किया था। ED ने बताया कि TTD घी मिलावट मामले में मंगला को 17 सितंबर को हैदराबाद स्थित उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे विशाखापट्टनम की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ED के मुताबिक, मंगला ने मिलावट वाली सामग्री जुटाने और अपनी फैक्ट्री में मिलावटी घी तैयार करने में मदद की थी। तिरुपति लड्डू प्रसाद के लिए इस्तेमाल किया गया मिलावटी घी रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नेल ऑयल, पामोलिन और MG-90, मोनोग्लिसराइड्स, मायवसेट सॉफ्ट 400 और एसीटिक एसिड एस्टर जैसे केमिकल से तैयार किया गया था। एजेंसी का आरोप है कि उसने घी और रिफाइंड पाम ऑयल की खरीद-बिक्री के फर्जी रिकॉर्ड भी बनाए, ताकि मिलावटी चीजों के इस्तेमाल को छिपाया जा सके और इसे असली गाय के घी की तरह दिखाया जा सके।

ED इससे पहले भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क के प्रमोटर और डायरेक्टर विपिन जैन को भी इसी मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। ED के मुताबिक, मंगला ने वैष्णवी डेयरी स्पेशियलिटीज, मल्गंगा मिल्क एंड एग्रो प्रोडक्ट्स और ए.आर. डेयरी फूड्स जैसी कंपनियों के जरिए मिलावटी घी की सप्लाई में भी मदद की।

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP ने 18 सितंबर 2025 को आरोप लगाया था कि राज्य में YSR कांग्रेस सरकार में तिरुपति मंदिर में मिलने वाले लड्डू (प्रसादम्) में जानवरों की चर्बी वाला घी और फिश ऑयल मिलाया गया था। इसके अगले दिन TDP ने एक लैब रिपोर्ट दिखाकर अपने आरोपों की पुष्टि का दावा किया।

तिरुमाला मंदिर में रोजाना 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों को लड्डू प्रसाद दिया जाता है। यह परंपरा 1715 से, यानी 300 से अधिक सालों से चली आ रही है। प्रसाद मंदिर की रसोई पोट्टु में तैयार होता है, जहां पारंपरिक समुदाय के कारीगर पीढ़ियों से इसे बनाने की कला को आगे बढ़ा रहे हैं। लड्डू को भक्तों को देने से पहले सबसे पहले भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित किया जाता है। लड्डू बनाने की प्रोसेस को दित्तम कहा जाता है। इसमें कौन सी चीज कितनी मात्रा में डालनी है इसका बहुत सख्ती से पालन किया जाता है। इतने लंबे समय में लड्डू की रेसिपी में सिर्फ छह बार ही बदलाव किए गए हैं। पहले लड्डू बेसन और गुड़ की चाशनी से बनते थे, ताकि वे ज्यादा समय तक ठीक रहें। बाद में स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें बादाम, काजू और किशमिश भी मिलाना शुरू किया गया।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के प्रसाद में मिलावट मामले में नया खुलासा हुआ। स्पेशल इन्वेस्टिगेंशन टीम (SIT) ने बताया कि TTD ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन बीआर नायडू ने कबूला है कि साल 2019 से 2024 के बीच 48.76 करोड़ लड्डू बनाए गए। इनमें 20 करोड़ लड्डू मिलावटी घी से बनाए गए थे। SIT ने पूर्व चेयरमैन से 8 घंटे पूछताछ की।

Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Previous Article महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते के सोल में छिपाकर निकाला गया पेपर, 8 हजार रुपए में बेचा महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते के सोल में छिपाकर निकाला गया पेपर, 8 हजार रुपए में बेचा
Next Article महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस: आगरा प्रिंटिंग प्रेस से चारों सेट निकाले, जूते की सोल में छिपाकर ₹8 हजार में बेचा महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस: आगरा प्रिंटिंग प्रेस से चारों सेट निकाले, जूते की सोल में छिपाकर ₹8 हजार में बेचा
  • Home
  • Epaper
  • LIVE NOW
  • टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़टॉप न्यूज़
  • राज्य-शहरराज्य-शहरराज्य-शहर
  • क्रिकेटक्रिकेटक्रिकेट
  • एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजीएस्ट्रोलॉजी
  • विदेशविदेशविदेश
  • VB OriginalsVB OriginalsVB Originals
  • खेलखेलखेल
  • जीवन शैलीजीवन शैलीजीवन शैली
  • जॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशनजॉब-एजुकेशन
  • टेक-ऑटोटेक-ऑटोटेक-ऑटो
  • देशदेशदेश
  • बिज़नसबिज़नसबिज़नस
  • बॉलीवुडबॉलीवुडबॉलीवुड
Reading: तिरुपति लड्डू विवाद: ED ने सुकृति फूड्स प्रमोटर कैलाश मंगला को गिरफ्तार किया, ₹96 करोड़ मिलावटी घी की आपूर्ति का आरोप
रामलला के पुजारी दाढ़ी-मूंछ रखेंगे या क्लीन शेव रहेंगे:नियम तोड़ा तो शुद्धिकरण होगा; पढ़िए नई गाइडलाइन में क्या खास
देश

रामलला के पुजारी दाढ़ी-मूंछ रखेंगे या क्लीन शेव रहेंगे:नियम तोड़ा तो शुद्धिकरण होगा; पढ़िए नई गाइडलाइन में क्या खास

By
27 seconds ago
मेरठ में पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो, सूर्य किरण टीम ने दिखाई धमाकेदार एरोबैटिक कला
देश

मेरठ में पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो, सूर्य किरण टीम ने दिखाई धमाकेदार एरोबैटिक कला

By
50 seconds ago
केरल की एझिमाला नौसेना अकादमी में फर्जी दस्तावेज़ों से भारतीय नागरिक बनकर काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी
देश

केरल की एझिमाला नौसेना अकादमी में फर्जी दस्तावेज़ों से भारतीय नागरिक बनकर काम कर रहे बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी

By
1 minute ago
IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या: एग्जाम में ChatGPT से नकल करते पकड़ाया था, परीक्षा के कुछ घंटे बाद हॉस्टल कमरे में फंदे लगाकर ली गई जान
देश

IIT बॉम्बे में दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या: एग्जाम में ChatGPT से नकल करते पकड़ाया था, परीक्षा के कुछ घंटे बाद हॉस्टल कमरे में फंदे लगाकर ली गई जान

By
12 minutes ago

You Might Also Like

Gurugram Man Exposes Fraud at Petrol Pump Tyre Shop, Reveals ₹8,000 Loss | ​​​​​​​गुरुग्राम में पेट्रोल पंप पर टायर पंक्चर स्कैम: इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट बोला- 1 पंचर बनाने गया, चेक करते-करते 3 और छेद किए, ₹8 हजार गंवाए – gurugram News

1 year ago
Martyred in an accident while on duty in Manipur | बहनों ने बिलखते हुए शहीद भाई को बांधी राखी: मणिपुर से शाजापुर पहुंची मोहित सेन की पार्थिव देह; मां को नहीं थी जानकारी, बेसुध हुईं – AKODIA News

Godda MP Nishikant Dubey will surrender today | गोड्‌डा सांसद निशिकांत दुबे आज देंगे गिरफ्तारी: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जबरन घुसने का मामला, मनोज तिवारी सहित 5 पर केस – Deoghar News
देश

Godda MP Nishikant Dubey will surrender today | गोड्‌डा सांसद निशिकांत दुबे आज देंगे गिरफ्तारी: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जबरन घुसने का मामला, मनोज तिवारी सहित 5 पर केस – Deoghar News

1 year ago
5 Pakistani jets were shot down in Operation Sindoor | ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 जेट गिरे थे: वायुसेना चीफ बोले- PAK को भारी नुकसान पहुंचाया, तबाह आतंकी ठिकाने की तस्वीरें सबके सामने

Welcome Back! to Vande Bharat News

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?