Homeराज्य-शहरतीन दिवसीय नानी बाई रो मायरे का आयोजन आज से: भगवान...

तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरे का आयोजन आज से: भगवान के साथ हल्दी मेंहदी का उत्सव, 500 किलो फूल उड़ाएंगे, निकलेगी शोभायात्रा – Indore News


इंदौर के श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत शुक्रवार से होगी। अनंतश्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में क

.

नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में होगा आयोजन।

युवा संगठन के अध्यक्ष राहुल काबरा, मंत्री विवेक लखोटिया, सतरंगी सखी संगठन की अध्यक्ष शुभम लाहोटी, मंत्री अमिता मंत्री ने बताया आयोजन 6 जून से 8 जून तक छत्रीबाग स्थित पावन सिद्धधाम श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान के परिसर में होगा। कथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी। कथा के समापन पर रोजाना आरती के बाद गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भरत तोतला ने बताया कि कथा के साथ ही तीन दिन तक छप्पन भोग, गो अन्नकूट महोत्सव, तुला दान महोत्सव भी किया जाएगा।

कथावाचक पंडित मयंक व्यास सुनाएंगे कथा।

उन्होंने बताया कि 6 जून, शुक्रवार को आयोजन के पहले दिन दोपहर में मंदिर परिसर में ही भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कई भक्त शामिल होंगे। इसके बाद हल्दी-मेंहदी का उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही 500 किलो फूल भक्तों द्वारा उड़ाए जाएंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। आयोजन के दूसरे दिन उत्सव के बाद बत्तीसी का आयोजन होगा। तीसरे दिन मायरे का मुख्य उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें मायरे में सामग्री भेंट की जाएगी। सोने-चांदी के आभूषण, साड़ी सहित सुहाग का सभी सामान अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया आयोजन में रोजाना करीब एक हजार से ज्यादा भक्तों के आने की उम्मीद है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version