अशोकनगर में तुलसी सरोवर तालाब से एक किशोर का शव बरामद हुआ है। 15 वर्षीय सुनील यादव चमराई गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह मोहरी रोड, पठार पर रह रहा था।
.
सुनील रविवार को घर से निकला था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
स्थानीय लोगों ने शव तैरते देखा बुधवार को स्थानीय लोगों ने तुलसी सरोवर में एक शव तैरते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान सुनील के रूप में की। पुलिस की जांच में सामने आया कि सुनील को आखिरी बार पछाड़ी खेड़ा रोड पर देखा गया था। वह अकेले तालाब की ओर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।