Homeबिहारदरभंगा में शख्स की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप: परिजन ने...

दरभंगा में शख्स की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप: परिजन ने कहा- बेटे को शराब पिलाकर बारिश में छोड़ा, बेहोशी में तोड़ा दम – Darbhanga News


दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र के बरुआरा गांव में गुरुवार को 35 साल के राकेश कुमार सिंह की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही विष्णु महतो के बेटे के मुंडन समारोह में राकेश को शराब पिलाई गई। नशे की हालत में उसे बारिश में छोड़

.

मृतक के पिता रामविनोद सिंह ने बताया कि राकेश नशे का आदी था। मुंडन में विष्णु महतो ने उसे घर का काम करवाया। इसके बदले अधिक शराब पिलाई। शाम को बारिश शुरू हुई तो उसे बाहर ही छोड़ दिया गया। किसी ने सूचना दी कि बेटा बेहोश पड़ा है। विष्णु के घर पहुंचे तो देखा कि वह बेसुध था। तुरंत डीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मातम का माहौल।

आंख पर चोट के निशान

मृतक की पत्नी सुमन कुमारी ने बताया कि राकेश सुबह 11 बजे घर से निकले थे। रात 9 बजे मौत की सूचना मिली। आंख में चोट थी। मुंह काला पड़ गया था। एक आंख बाहर निकली हुई थी। उन्होंने विष्णु महतो पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि वह गांजा बेचता है। अब डेढ़ साल की बेटी के पालन-पोषण की चिंता है। प्रशासन से न्याय की मांग की।

विष्णु महतो ने आरोपों से इनकार किया। कहा कि राकेश रोज चाय पीने आता था। सुबह तेल और दही लेने साथ गया था। उसके बाद नहीं आया। पूजा में व्यस्त था। कहा कि गांजा या शराब कौन बेचता है, नहीं पता। माना कि पहले नशे का कारोबार करता था। भाई के जेल जाने के बाद बंद कर दिया।

फेकला थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने शराब से मौत की बात को अफवाह बताया है। कहा कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version