आगर मालवा में रविवार सुबह ढाई साल के एक बच्चे का अपहरण हो गया। 4-5 बदमाश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए और बच्चे को उसकी बहन के हाथों से छीन कर भाग गए। बच्चे भव्यांश की मां ने पति और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
.
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन क्रमांक MP 41 TA 0677 भी आगर के ईदगाह क्षेत्र के एक गैरेज से बरामद कर लिया गया है।
आरोपियों ने अपहरण में शामिल होने की बात स्वीकारी
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि इंदौर से 2 आरोपियों ईश्वर पिता बापूसिंह, पप्पू पिता भगवान बैरागी और ग्राम नरवल से मुख्य आरोपी के पिता रूगनाथ बामनिया पिता गोवर्धन को पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपहरण में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मुख्य आरोपी के पिता को अपराध में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी पिता अभी फरार, बच्चा भी लापता
रविवार को हुए इस अपहरण में बच्चे की मां रीना बामनिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्चे के पिता मनोज बामनिया और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी मनोज बामनिया और उसके अन्य साथी अभी फरार है। बच्चे का भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए दस हजार का इनाम घोषित
एसपी विनोद कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस बाकी आरोपियों और बच्चे की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें…
दिनदहाड़े ढाई साल के बच्चे का अपहरण
आगर मालवा में रविवार सुबह ढाई साल के एक बच्चे का अपहरण हो गया। 4-5 बदमाश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए और बच्चे को उसकी बहन के हाथों से छीन कर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें…