Homeदेशदिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने इस्तीफा दिया: MCD में...

दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने इस्तीफा दिया: MCD में अलग गुट बनाने की घोषणा; हेमचंद गोयल तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करेंगे


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में AAP के 13 नगर पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम से एक तीसरे मोर्चा बनाने की घोषणा भी कर दी है।

हेमचंद गोयल नए मोर्चे का नेतृत्व करेंगे। इस्तीफा देने वाले अन्य 12 पार्षदों में मुकेश गोयल, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, अशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार लाडी, मनीषा, सुमन अनिल राणा, देविंदर कुमार और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं।

पार्षदों ने लिखा- जनता से किए वादे पूरा नहीं कर पाए

AAP के पार्षदों ने अपने इस्तीफे के साथ तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की है।

पार्षदों ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, ‘हम सभी पार्षद MCD में साल 2022 में AAP की टिकट से चुने गए थे। हालांकि, 2022 में चुनाव जीतने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व MCD को ठीक से नहीं चला पाया।’

‘बड़े नेताओं का पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई। जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।’

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version